Saturday, 7 February 2015

चालू खाता किसे कहते हैं?

चालू खाता विशेष तरह का खाता होता है जो कि ट्रेडर / कारबारियों इत्यादि के लिए उपयुक्त माना जाता है। ट्रेडर / कारबारियों को समय समय पर अपने खातों में जमा और आहरण दोनों करने होते है।इन खातों में बच्त खाते की तरह आहरण पर किसी प्रकार की लोई बंदीश नही होती है

कौन चालू खाता खोल सकता है?
* एक या एक से अधिक व्यक्तिय
* प्रोप्राइटरशिप
* पार्टनरशिप फर्म-रर्जिस्टर्ड या अनरजिस्टर्ड
* ज्वॉइट स्टॉक कम्पनि
* एच यू एफ
* लोकल बॉडी
* सरकारी विभाग/कोर्पोरेशन/सार्वजनिक उपक्रम
* कोई बैंक
* ट्रस्ट
* प्रोविडेंट फण्ड ऑर.
* अन्य निष्पादक, प्रशासक,इत्यादि.

कौन चालू खाता नही खोल सकता है?
* एक या एक से अधिक व्यक्ति
* अंधा व्यक्ति
* अवस्यक
* अनपढ़
* कोई भी व्यक्ति जिनका खाता का परिचालन अंगूठे के निशान द्वारा ,किसी निशान के द्वारा होता हो ।
* जो दूसरे बैंकों से क्रेडिट लिमिट (निधि आधारित+गैर निधि आधारित) की सुविधा लिए हुए हैं उनसे बिना अनापत्ति पत्र प्राप्त किए वे अपना खाता नही खोल सकते हैं।

खाते में परिचय :
सभी चालू खाते में सही तरीके से परिचय प्राप्त कर लेना होगा।
वह व्यक्ति बैंक का परिचित कोई होना चाहिए और जो बैंक के लिए स्वीकार्य हो।
प्रबंधक या कोई अन्य स्टाफ सदस्य ।
विद्यमान चालू खाता धारक जिनका बैंक के साथ विगत 6 माह से संतोषजनक लेनदेन हो रहा है परिचय दे सकते हैं।
परिचय लेते समय खाता खोलनेवाले का सही पहचान होना आवश्यक होता है ।

यदि परिचय कर्ता स्वंय बैंक में उपस्थित नही हो पाता है तो उनसे लिखित में उसकी पुष्टि प्राप्त करनी होती है। जब तक यह बैंक को उपलब्ध न हो वह उस खाते में चेक इत्यादि जमा नही लेगें।

No comments:

Post a Comment