बैंक ड्राफ्ट यह बैंक के एक शाखा द्वारा उसकी किसी
दूसरी शाखा जिसपर वह ड्राफ्ट आहरित करता है को मांग पर नियत राशि का भुगतान करने
हेतु निदेश देता है। (एन आई एक्ट1881 की धारा 85(ए) )
डीमॉण्ड ड्राफ्ट के मामले में बैंक और पानेवाले के बीच
ट्र्स्टी और हिताधिकारी का संबंध होता है ।
डीमॉण्ड ड्राफ्ट जारी करना :
बैंक जिनका खाता उनके पास नही है अर्थात जो उनके
ग्राहक नही हैं उन्हें भी ड्राफ्ट जारी करने से मना नही कर सकता है। पर यह ध्यान
रहे जब कभी 50,000/-रू.से अधिक का डीमॉण्ड ड्राफ्ट जारी करना हो तो यह
ग्राहक के खाते को नामे करते हुए या चेक के एवज में
जारी की जाए। यह किसी भी हालत में नकदी के एवज में न जारी की जाए। यह ध्यान रहे की
ग्राहक से उसका पेन नंबर ले लिया जाए।
ड्राफ्ट केवल वहीं जारी की जा सकती है जहां बैंक की
शाखा हो। जहां एक से ज्यादा शाखा हो वैसे स्थान पर वह मुख्य शाखा पर ही आहरित की
जाएगी या वह सेवा शाखा पर आहरित होंगी।
डीमॉण्ड ड्राफ्ट निरस्त किया जाना :
कभी कभी डीमॉण्ड ड्राफ्ट खरीदने के बाद क्रेता उसे
वापस निरस्त करना चाहता है और अपने पैसे वापस मांगता है। यदि डीमॉण्ड ड्राफ्ट की
डेलिवरी आदाता (पानेवाले को) को न की गई होतो बैंक और क्रेता के बीच डेटर और
क्रेडिटर का संबंध बना रहता है। पर यदि इसका हस्तांतरण आदाता को कर दिया जाता है
तो बैंक और आदाता के बीच ट्रस्टी और हिताधिकारी का संबंध बन जाता है इसलिए डीमॉण्ड
ड्राफ्ट निरस्त करने से पूर्व यह आवश्यक है कि यह पता लगाया जाए कि उसका हस्तांतरण
हुआ था या नही।
यदि डीमॉण्ड ड्राफ्ट जारी करने के दो एक दिन के अंदर
ही उसको निरस्त किया जाता है तो यहाँ माना जा सकता है कि वह आदाता को नही दिया गया
होगा और उसको आसानी से निरस्त किया जा सकता है। पर यदि काफी समय पार होने के
उपरांत डीमॉण्ड ड्राफ्ट निरस्त किए जाने हेतु प्रस्तुत किया जाता है तो यहाँ
सुनिश्चित करना आवश्यक होता है कि वह आदाता के पास न पहुंचा हो और न ही उस पर किसी
प्रकार का पृष्ठांकन हो। इस स्थिति में
उसको निरस्त किया जा सकता है। यदि संबंधित राशि काफी अधिक हो तो उस स्थिति में
आदाता से एक पत्र प्राप्त करना आवश्यक होगा कि क्रेता को ड्राफ्ट निरस्त कर राशि
का भुगतान किया जा सकता है।
डीमॉण्ड ड्राफ्ट में किसी प्रकार का पृष्ठांकन इत्यादि
हो जिससे यहाँ ज्ञात हो कि उसकी डेलिवरी हो चुकी है तो उसको निरस्त किया जाना
आवश्यक होगा साथ ही आदाता से एक अनापत्ति पत्र प्राप्त करना होगा। तदुपरांत
डीमॉण्ड ड्राफ्ट को निरस्त किया जा सकता है।
यह ध्यान रहे कि डीमॉण्ड ड्राफ्ट के क्रेता से लिखित
रूप से निरस्त पत्र प्राप्त किया जाए और उस हस्ताक्षर का मिलान डीमॉण्ड ड्राफ्ट
आवेदन पत्र से अवश्य की जाए।
डीमॉण्ड ड्राफ्ट का भुगतान :
हमारी शाखाओं को दूसरी शाखाओं से जारी डीमॉण्ड ड्राफ्ट
भुगतान हेतु प्राप्त होंगी।इस तरह के डीमॉण्ड ड्राफ्ट हमारे ग्राहकों के या जो हमारे
ग्राहक नहीं हैं उनसे शाखाओं को प्राप्त
होंगें । डीमॉण्ड ड्राफ्ट की छानबीन कर उसका भुगतान किया जाएगा। यह ध्यान रहे कि
ड्राफ्ट असली हो और स्टैंडर्ड प्रारूप में जारी किया गया हो। यह प्राधिकृत अधिकारी
द्वारा हस्ताक्षरित किया गया हो यह हस्ताक्षर हमारे रिकार्ड के अनुरूप हो। उसमें
किसी प्रकार की कोई ओवर राइटिंग न हो यदि है तो उस पर प्राधिकृत अधिकारी द्वारा
हस्ताक्षरित किया गया हो । डीमॉण्ड ड्राफ्ट का यदि नकद भुगतान करना हो तो आदाता को
उचित पहचान देना आवश्यक होगा।
सेवा शाखा पर आहरित डीमॉण्ड ड्राफ्ट
का उसी किलियरिंग जोन के अंदर किसी दूसरी
शाखा द्वारा भुगतान किया जाना :
ग्राहक सेवा में सुधार करने के लिए साथ ही सेवा शाखा
की प्रमुखता को कम न करते हुए हमारे बैंक ने सेवा शाखा पर आहरित डीमॉण्ड ड्राफ्ट
का भुगतान उस केन्द्र में स्थित किसी अन्य शाखा द्वारा किए जाने की अनुमति
प्रदान की है ।
प्रक्रिया:
शाखा को सेवा शाखा पर आहरित डीमॉण्ड ड्राफ्ट का भुगतान
ग्राहकों के खाते को क्रेडिट करते हुए करना होता है।इसके पूर्व यह सुनिश्चित करना
होता है कि वह किसी भी प्रकार से भुगतान के अयोग्य न हो। वह डीमॉण्ड ड्राफ्ट
अन्यथा ऑडर में होना चाहिए तो उसका भुगतान किया जा सकता है।
नामे : सेवा शाखा खाता
जमा : आदाता का खाता
कृपया यह ध्यान दें कि इन मामलों में भुगत्तान
करनेवाली शाखा ड्राफ्ट खाते को नामे नहीं करेंगी और जो सामान्य प्रक्रिया है उसके
तहत डीडीआर-2 में इसका रिपोर्ट करेंगी।
इसके पश्चात शाखा उक्त लिखत को एक कवर के अंदर सेवा
शाखा डीडी भुगतान सेड्यूल के अंतर्गत इसे फार्वर्ड करेगी साथ ही डीडी की एक अन्य
रजिस्टर में भी नोटिंग करेंगे। सेवा शाखा सेड्यूल और डीडी प्राप्त करने के पश्चात
इसकी जांच कर निम्न वाउचर पास करेंगी
नामे : ड्राफ्ट खाता
जमा : संबंधित शाखा खाता
और इसकी रिपोर्टिंग डीडीआर-2 में करनी है जैसे सामान्य
तह की जाती है। भुगतान करनेवाली शाखा इसका रिकार्ड रखेंगी और क्रेडिट वाउचरों का
साप्ताहिक रिकंशिलिएशन किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment