Tuesday, 3 February 2015

बैंक क्या है ?

बैंकिंग विनियमन अधिनियम की धारा-5-ब के अनुसार - 
बैंकिंग से अभिप्राय है जनता से उधार या निवेश के उद्देश्‍य से धन को जमा राशियों के रूप में स्‍वीकार करना, जिसे मांग पर या अन्‍यथा वापस करने और चेक, ड्राफ्ट, आर्डर या अन्‍य द्वारा आहरित करना ''

स्पश्ट है कि बैंक का तात्पर्य :-

- जमा राशियों को उधार और निवेश के उद्देश्‍य से स्‍वीकार करना चाहिए।
- जमा राशि जनता से स्‍वीकार की जानी चाहिए।
- जमा राशि धन के रूप में स्‍वीकार की जानी चाहिए।
- जमा राशियां मांग पर या अन्‍यथा (सावधि जमा) जमा कर्ताओं को प्रतिदेय हैं।


- जमा राशियां चैक, ड्राफ्ट, आर्डर या अन्‍य तरीकों से आहरित की जा सकती हैं।

No comments:

Post a Comment