Saturday, 7 February 2015

यूको प्रीमियम प्लस

योजना की विशेषताएं न्‍यूनतम मासिक औसत शेष 1 लाख रू होना चाहिए। 1 लाख रू के गुणज में उच्‍चतर शेष का चयन किया जा सकता है।
मांड ड्राफ्ट/तार अंतरण/तत्‍काल सकल भुगतान/भुगतान आदेश्‍ आदि के रूप में नि:शुल्‍क समिश्र विप्रेषण सुविधा की अनुमति प्रतिदिन न्‍यूनतम औसत मासिक शेष के दोगुने तक दी जाएगी। नि:शुल्‍क विप्रेषण सुविधा प्रति‍दिन 20 लाख रू से अधिक नहीं होगी।
पात्रता मानदण्‍ड भा रि बैंक के निर्देशों के अनुसार चालू जमा खाता पात्र कोई व्‍यक्ति या संस्‍था यूको प्रीमियम प्‍लस खाता खोल सकती है
न्‍यूनतम मासिक औसत शेष
कम से कम 1 लाख या उसके गुणज में
खाता खोलने का मानदंड
खाता 10000 रू की प्रारंभिक जमा राशि से खोला जा सकता है
न्‍यूनतम शेष नहीं बनाए रखने पर प्रभार (प्रति माह)
न्‍यूनतम मासिक औसत शेष                   प्रभार
1 लाख रू से लेकर 5 लाख रू से कम तक       1500 रू
5 लाख से लेकर 10 लाख रू से कम तक        2500 रू
10 लाख रू और उससे अधिक                  3500 रू
सुविधा को छोड़ना
यदि कोई नया ग्राहक खाता खोलने के दूसरे महिने में चयनित श्रेणी का औसत मासिक शेष रखने में चूक करता है तो उसे योजना से बाहर कर दिया जाएगा।
यदि कोई विद्यमान ग्राहक लगातार दो महीने के लिए चयनित श्रेणी का औसत मासिक शेष रखने में चूक करना है तो उसे सम्‍यक रूप से नोटिस देने के बाद योजना से बाहर कर दिया जाएगा या यदि वह किसी निम्‍नतर श्रेणी का औसत मासिक शेष बनाए रखता है तो उसे उस श्रेणी में रखा जा सकता है।
जिस अवधि में ग्राहक चालू खाते में निर्धारित न्‍यूनतम शेष रखने में चूक करता है उस अवधि के दौरान नि:शुल्‍क विप्रेषण सुविधा आस्‍थगित रहेगी।






No comments:

Post a Comment